मोबाइल से जमीन केसे नापे Mobile se Jamin kese nape free :
सरलता से मोबाइल से जमीन नापने का फ्री तरीका में आपको बताने जा रहा हु, क्योंकि मुझे भी अपनी जमीन नापके देखनी थी तो मैने भी यह तरीका अपनाया था।
अभी इस डिजिटल युग में हम डिजिटल उपकरणों के माध्यम से सरल और सहजता से कोई भी काम आसानी से कर सकते है। तो फिर मैने अपने मोबाइल के माध्यम से जमीन केसे नापे यह तरीका खोजने लगा, तो मुझे पता चला की हम अपने मोबाइल से भी अपनी जमीन का नाप ले सकते है,और वो भी फ्री में।
दोस्तो, एक फ्री मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से हम अपनी ज़मीन का नाप ले सकते है। आइए स्टेप बाय स्टेप जानते है की यह ऐप केसे काम करता है।
मोबाइल से जमीन केसे नापे ?
अपने मोबाइल से जमीन नापने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में एक शानदार ऐप को इंस्टॉल करना है। जिसकी मदद से आप अपनी जमीन, खेत या फिर प्लॉट का नाप ले सकते है।इस ऐप को ओपन करके आपको सिर्फ अपनी जमीन या खेत का एक चक्कर लगाना है, पैदल चलते हुए।
और आप यह भी जान ले की जमीन नापने का जो नाप यानी इकाई होता है वो एकड़ में होता है। और जबकि अपनी जमीन या खेत की इकाई बीघा, बिस्वा, और किला कत्था के आंकड़े में होता है। एकड़ का नाप सब जगह एक ही जैसा होता है।
एकड़ :
1 एकड़ = 1.613 बीघा
1 एकड़ = 43560 स्क्वायर फीट
बीघा :
1 बीघा = 0.62 एकड़
1 बीघा = 26910.66 स्क्वायर फीट
इससे आप जान सकते है की आपकी जमीन की कितनी लागत लगेगी और आपको खेत के लिए कोई पैदावार लेने में आसानी होगी, के कितने पौधे लगेगे ,और साथ में आपको अपनी जमीन के नाप का भी अंदाजा लग जायेगा।
स्टेप–1. मोबाइल ऐप को इंस्टॉल करे।
सबसे पहले अपने मोबाइल के प्ले–स्टोर में जाके GPS Area calculator को इंस्टॉल करना है। आप इस ऐप को आसानी से प्राप्त करने के लिए यहा क्लिक करके भी इंस्टॉल कर सकते है। इस ऐप का इस्तेमाल करने से पहले आपको अपने मोबाइल में कुछ सैटिंग करनी है।
स्टेप–2. मोबाइल में सेटिंग करे।
यह GPS area calculator ऐप GPS के माध्यम से चलता है,तो आपको इस ऐप को इंस्टॉल करने के बाद आप को मोबाइल के सेटिंग में जाकर GPS (live location) को ओन करना है। और ध्यान रहे की आपके मोबाइल की इंटरनेट स्पीड अच्छी होनी चाहिए।
स्टेप–3. ऐप में सैटिंग करे।
यह ऐप से जमीन नापने से पहले आपको ऐप में भी कुछ सेटिंग करनी है। इसके लिए आपको ऐप को ओपन करने के बाद सबसे ऊपर दिए गए Let's start वाले बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप–4.अपना लोकेशन कन्फर्म करे।
जैसे ही आप ऐप को ओपन करके let's start वाले आइकन पर क्लिक करेंगे तो ऐप ओपन होगा और आपके सामने सेटेलाइट व्यू खुल जायेगा। फिर आपको कन्फर्म करना है की यह ऐप जो लोकेशन बता रहा है वो आपके एड्रेस के साथ मेल खा रहा हो।
स्टेप–5. प्रकार का चयन करे।
जैसे ही आप कन्फर्म करेंगे की आपका लोकेशन आपके एड्रेस के साथ जुड़ रहा है तो फिर आपको नीचे दिए गए सर्च आइकॉन पर क्लिक करना है। जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपके सामने तीन आइकॉन आयेंगे उसमे से आपको एरिया (Area) वाले आइकन पर क्लिक करना है।
स्टेप–6. पैदल चलने वाले आइकन का चयन करे।
एरिया सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने दो ऑप्शन खुलेंगे।जिसमे से आपको पैदल चलते हुए नापे और स्क्रीन पर क्लिक करके मैनुअल तरीके से नापे यह ऑप्शन दिखेंगे।उसमे से आपको पैदल चलते हुए (walking) वाले ऑप्शन का चयन करना है।
स्टेप–7. नाप के इकाई का चयन करे।
पैदल चलने वाले आइकन को सेलेक्ट करने के बाद तुरंत ही आपके सामने स्क्रीन पर ऊपर की बाजू में क्षेत्र (Area) का ऑप्शन मिलेगा। जिसमे आपको अलग अलग नाप यानी इकाई(unit) मिलेंगे,उसमे से आपको ac (Acre) ऑप्शन का चयन करना है। और उसके बाद आपको अपनी जमीन या खेत के चारो तरफ पैदल चलते हुए देखना है और आपको आपकी जमीन का नाप मील जायेगा। ध्यान रहे की यह नाप को आप आधिकारिक तौर पर यानी सरकारी नाप के लिए इसे मान्य नहीं की जा सकता परंतु आपको अपनी जमीन के नाप का एक अंदाज बिलकुल मिल जायेगा ,जिससे आप अपनी जमीन की लागत या फिर फसल की गिनती आसानी से कर सकते है।
सारांश :
इस तरह आप मोबाइल से अपनी जमीन का नाप आसानी से ले सकते है। जिससे आपको यह मालूम हो जायेगा की अपनी जमीन की लागत कितनी आएंगी और अपनी जमीन में बीज की कितनी मात्रा लगेगी।
यह सरल जानकारी हमने आपको बताई है जिसकी मदद से कोई भी अपनी जमीन का नाप आसानी से ले सकेगा और किसान अपने खेत के लिए आने वाली उपज का भी अंदाजा लगा सकता है। धन्यवाद!



