जमीन का खाता खसरा नंबर केसे देखे फ्री में ऑनलाइन Jamin ka khata khasra number dekhe free online:
दोस्तो इस 21वी सदी में टेक्नोलॉजी का दौर बड़ी तेजी से बढ़ा है, और इस बदलते हुऐ दौर के साथ साथ अपने काम भी बड़े ही आसान हो गए है। जैसे की पहले हम कोई भी जमीन की जानकारी और सरकारी योजना हेतु सरकारी दफ्तर के चक्कर काटते रहने पड़ते थे, लेकिन सरकारी कामों के चलते दफ्तर में समय बहोत ज्यादा लग जाता था। लेकिन भारत में डिजिटलाइजेशन के कारण ये सब जमीन की जानकारी या किसी भी तरह की सरकारी जानकारी आसानी से ऑनलाइन उपलब्ध की जा रही है।
इस डिजिटलाइजेशन के माध्यम से हमें अपनी कोई भी सरकारी योजना और सरकारी दस्तावेजों की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध की जा रही है, और ऐसे ही हम अपनी जमीन का खाता खसरा नंबर फ्री में ऑनलाइन देख सकते हैं। सभी राज्यों के राजस्व ने ऑनलाइन अपना खाता खसरा नंबर निकालने हेतु आधिकारिक वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। यह वेब पोर्टल के माध्यम से आप अपनी जमीन का विवरण जैसे की खाता खसरा नंबर, जमाबंदी नकल ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है।आप जिस भी राज्य में रहते हो उस राज्यों की सरकार की तरफ से चलाए जाने वाले लैंड रिकॉर्ड पोर्टल के जरिए आप भी अपनी जमीन का खाता खसरा नंबर ऑनलाइन फ्री में जान सकते है। तो चलिए आसान भाषा में स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी देखते है।
अपनी जमीन का खाता खसरा नंबर कैसे देखे
•स्टेप –1 lrc.bhi.nic.in वेब पोर्टल को ओपन करे
अपनी जमीन का खाता खसरा नंबर ऑनलाइन देखने के लिए ,आप कोई भी वेब ब्राउज़र खोले और गूगल सर्च बॉक्स में lrc.bhi.nic.in टाइप करके सर्च करे। आपको आसानी हो इसलिए हमने यह डायरेक्ट वेब पोर्टल का लिंक यहां दिया हुआ है। इनसे आप सीधे वेब पोर्टल पर जा सकते है।—यहां क्लिक करे
•स्टेप –2 अपने ज़िला का नाम चुने
लिंक पर क्लिक करने से जैसे ही बिहार राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ओपन हो जाए, स्क्रीन पर आपको एक मेप दिखेगा। इसमें सभी जिलों का नाम होगा। ईस मेप में जिस भी जिले में आपकी जमीन हो उस जिले के नाम को चुने।
•स्टेप –3 अपना अंचल का नाम चुने
इस स्टेप में आपके द्वारा चुने गए जिलों के अंतर्गत आने वाले अंचलो का नाम एक मैप में दिखाई देगा। इसमें आपको अपने अंचल का नाम सेलेक्ट करना है।
•स्टेप –4 मौजा का नाम चुने
अगले स्टेप में सिलेक्ट किए गए अंचल के अंतर्गत आने वाले सभी मौज की लिस्ट आपको दिखाई देगी। यहां आपको अपने मौजा का नाम का चयन करना है। फिर खोजने के विकल्प में से मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखे ऑप्शन को सेलेक्ट करे। इसके बाद खाता खोजें बटन को क्लिक करें।
•स्टेप –5 अपना खाता खसरा नंबर देखें
खाता खोजें बटन को क्लिक करने के बाद, आपको उसे मौजा के अंतर्गत आने वाले सभी रैयत धारी के नाम दिखेंगे। इनमें से आपको अपना नाम ढूंढना है। नाम मिल जाने के बाद आपको अपने नाम के सामने वाले कोष्टक में खाता संख्या और खाता खसरा नंबर दिखाई देगा। जैसे कि नीचे वाले स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
•स्टेप –6 अधिकार अभिलेख देखें
ईस स्टेप में आपको अधिकार अभिलेख देखने के लिए अपने नाम के सामने,खाता खसरा नंबर के बिलकुल बगल वाले कौष्टक में देखने को मिलेगा। देखें पर क्लिक करने पर आपको अपना अधिकार अभिलेख देखने को मिलेगा, और नकल स्क्रीन पर खुल जायेगी इसे आप ओपन (चेक) एवं डाउनलोड कर सकते है।
खाता खसरा नंबर चेक करने का राज्यवार लिंक
हमने आपको जिस तरह बिहार राज्य के लोगों के लिए खाता खसरा नंबर देखने की प्रक्रिया बताइए है। वैसे ही आप इन निम्नलिखित राज्यों के खाता खसरा नंबर को आसानी से चेक कर सकते हैं। नीचे टेबल में हमने खाता खसरा नंबर देखने का डायरेक्ट लिंक दिया हुआ है। आप जिस भी राज्य में से हैं उसे राज्य के सामने दिए गए लिंक पर क्लिक करके, आप अपना khata khasra number online सरलता से फ्री में जान सकते हैं।
राज्य लिंक
जारखंड यहा क्लिक करे।
उत्तरप्रदेश यहा क्लिक करे।
राजस्थान यहा क्लिक करे।
गुजरात यहा क्लिक करे।
मध्यप्रदेश यहा क्लिक करे।
हरियाणा यहा क्लिक करे।
गोवा यहा क्लिक करे।
आसाम यहा क्लिक करे।
•सारांश
अपनी जमीन का खाता खसरा नंबर ऑनलाइन फ्री में देखने के लिए, सबसे पहले भूलेख की वेबसाइट को ओपन करें, इसके बाद अपने जिले का नाम, तहसील का नाम, अपने गांव का नाम और दिए गए विकल्प में से नाम के द्वारा खोजने के विकल्प को सेलेक्ट करें। सर्च बॉक्स में अपना नाम टाइप करके खोजें बटन पर क्लिक करें। उसके बाद अपना नाम सेलेक्ट करके स्क्रीन पर आपको अपनी जमीन का खाता खसरा नंबर दिखाई देगा।




